Safed Pani Jata Hai To Karen Ye Ayurvedic Upchar
सफेद पानी जाता है तो करें ये आयुर्वेदिक उपचार
श्वेत प्रदर(ल्यूकोरिया)-
गर्भाशय की श्लैष्मिककला में शोथ होने पर गर्भाशय से सफेद रंग का पानी जाने लगता है, इसी को श्वेत प्रदर कहते हैं। आजकल 90 प्रतिशत से अधिक स्त्रियां इसकी शिकार हैं।
सफेद पानी जाने का कारण-
रक्ताल्पता या रक्त का पतला हो जाना, शारीरिक कमजोरी, जोड़ों का दर्द और शोथ, छोटी आयु में विवाह हो जाना और शीघ्र गर्भ ठहर जाना, पेचिस, सुज़ाक, उपदंश, गर्भाशय शोथ, गर्भाशय का टेढ़ा हो जाना, मासिक धर्म रूक जाना अथवा बहुत अधिक आना, गर्भाशय में या गर्भाशय मुख के ऊपर तेज औषधियां का प्रयोग करना, गर्भाशय का कैंसर, गर्भाशय की अर्श मधुमेह, डिम्बाशय की सूजन आदि इसके मुख्य कारण हैं।
इन कारणों के अतिरिक्त थायराॅयड ग्लैण्ड और पिट्यूटरी ग्लैण्ड के विकार, कई विशेष कीटाणुओं और संक्रमणों के कारण भी यह रोग हो जाता है।
आप यह आर्टिकल safedpani.com पर पढ़ रहे हैं..
ल्यूकोरिया के लक्षण-
गर्भाशय से सफेद या पीला स्राव आना, कमर में दर्द होना और पाचन क्षमता बिगड़ जाती है। अरूचि(Anorexia), बार-बार मूत्र आना, पेड़ू में धीमा-धीमा दर्द और भारीपन प्रतीत होना, मासिक धर्म के समय कष्ट में वृद्धि होना, कब्ज़, सिरदर्द, सुस्ती एवं दुर्बलता आदि कष्ट होते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है। यदि यह रोग विशेष प्रकार के कीटाणुओं के कारण हुआ हो तो पीले रंग का झाग वाला स्राव आने लगता है। गर्भाशय के मुख और योनि में चने की दाल के बराबर घाव हो जाते हैं। खुजली होती है और मूत्र कठिनाई से आता है।
आयुर्वेदिक चिकित्सा-
1. प्रदरान्तक रस- 1 से 2 गोली दूर्बा(दूब) के रस के साथ या आंवलों के रस के साथ शहद मिलाकर नित्य दो बार दें।
2. प्रदररिपु रस- 1 से 2 गोली सुबह-शाम खून-खराबा 1 ग्राम के साथ शहद में मिलाकर चटाकर ऊपर से चावलों का पानी पिलायें। इससे नया-पुराना सभी प्रकार का श्वेत प्रदर ठीक हो जाता है।
3. चन्द्रपभा वटी- 1 से 3 गोली सुबह-शाम मिश्री मिले दूध के साथ दें।
4. प्रदरान्तक क्वाथ- 50 मि.ली. नित्य दो बार दें।
5. सुपारी पाक- 10 से 20 ग्राम नित्य सुबह-शाम गाय के दूध के साथ दें।
घरेलू चिकित्सा-
1. चावलों के पानी में शहद मिलाकर नित्य सुबह-शाम सेवन करने से लाभ होता है।
Safed Pani Jata Hai To Karen Ye Ayurvedic Upchar
2. चावलों के पानी में राल का चूर्ण 1 ग्राम और शहद मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से लाभ होता है।
3. छोटी माई का चूर्ण 2 से 4 ग्राम शहद के साथ सेवन करने से श्वेत प्रदर ठीक हो जाता है।
4. दारूहल्दी का क्वाथ नित्य सुबह-शाम सेवन करने से आशातीत लाभ होता है।
5. गुग्गल 1 ग्राम रसौंत के साथ नित्य सेवन करने से चमत्कारिक लाभ होता है।
6. श्वेत प्रदर की समस्या में पका हुआ केला खान से भी बहुत राहत मिलती है। पके हुए केले को देसी घी के साथ या फिर मक्खन के साथ भी आप सेवन कर सकते हैं। ऐसा कुछ दिनों तक नियमित रूप से करेंगे, तो यह उपाय रामबाण की तरह काम करेगा। दिन में दो बार इसका सेवन आपको करना होगा।
7. एक चम्मच शहद और उतना ही समभाग प्याज का रस लेकर इसका मिश्रण का नियमित रूप से सुबह-शाम सेवन करने से सफेद पानी जाने की समस्या में गजब का आराम मिलता है।
8. महिलायें अगर पौष्टिक आहार का सेवन करती रहें, तो भी इस समस्या से बची रह सकती हैं। रोजाना भुने हुए चनों का सेवन करने से, सफेद पानी को उत्पन्न करने वाली शरीर के विकार ठीक हो जाते हैं।
9. तुलसी और शहद एक चम्मच में मिलाकर इसका रोज सेवन करें। ल्यूकोरिया की समस्या में लाभ होगा।
10. गुलाब की पत्तियों को लेकर इसके बारीक चूर्ण के समान बना लें। इस चूर्ण को आधा चम्मच लेकर दूध के साथ सेवन करें। व्हाईट डिस्चार्ज की समस्या में फायदा पहुंचता है।
सेक्स समस्या से संबंधित अन्य जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..http://chetanclinic.com/