Safed Pani Ka Ilaj
सफेद पानी का इलाज
ल्यूकोरिया(Leucorrhoea)
Safed Pani Ka Ilaj, Leucorrhoea Treatment, likoria ki medicine, Safed Pani Aane Ka Reason
श्वेत प्रदर जिसे अंग्रेजी में ल्यूकोरिया कहते हैं। यह समस्या सफेद पानी गिरना के नाम से भी जानी जाती है। सफेद पानी का स्राव स्त्रियों की योनि से होना एक आम व स्वाभाविक प्रक्रिया है। किन्तु यह चिपचिपा व दुर्गंधयुक्त रिसाव होता है, जो कभी-कभी महिलाओं के लिए तकलीफदेह भी साबित होता है। वैसे सफेद पानी आना अपने आप में कोई स्थापित या स्वतंत्र रोग नहीं है, बल्कि यह तो अन्य रोगों के लक्षण के रूप में दृष्टिगोचर होता है।
श्वेत प्रदर के दौरान स्त्रियों का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है, हाथ-पैर दुखने लगते हैं, कमर दर्द भी होता है और सुस्ती व आलस्य भी छाया रहता है, चेहरे की चमक चली जाती है, कमजोरी महसूस होती है। इसी प्रकार कई अन्य समस्याएं भी महिलाओं को श्वेत प्रदर के दौरान आती हैं।
यह हिंदी लेख आप safedpani.com पर पढ़ रहे हैं..
तो चलिए हम आपको बताते हैं कि श्वेत प्रदर की रोकथाम में कौन से करें घरेलू उपाय..
घरेलू उपाय-
1. यदि रोजाना 1 कच्चा टमाटर का सेवन किया जाये तो काफी हद तक श्वेत प्रदर की समस्या के रोका जा सकता है।
2. प्याज भी एक अच्छी औषधि है सफेद पानी की समस्या में। इसके लिए प्याज का रस लेना है सुबह-शाम, वो भी चम्मच और इसे शहद की इतनी ही मात्रा में मिश्रण करके पीना है। जल्दी राहत मिलेगी।
3. लगभग सभी घरों में जीरा आसानी से उपलब्ध हो जाता है। जीरे को को अच्छे से भून लेने के बाद इसका सेवन चीनी के साथ करें, फायदा पहुंचेगा।
4. नियमित रूप से लगभग एक माह तक आंवले का निकाला हुआ रस और मधु का सेवन करें। इससे सफेद पानी की समस्या दूर हो जायेगी।
5. केला और दूध आपकी सफेद पानी की समस्या को करेगी दूर। इसके लिए आप प्रतिदिन केले का सेवन करें। इसके बाद शहद मिला हुआ दूध पिएं। इससे एक तो आप शारीरिक रूप से मजबूत बनेंगी यानी आपकी हेल्थ बनेगी और लगातार योनि से सफेद पानी के रिसाव के कारण आई कमजोरी भी दूर हो जायेगी। लगभग 3 माह तक यह उपाय आपको करना होगा। आप खुद अपने आप में फरक महसूस करेंगी। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि जब दूध में शहद का इस्तमाल करेंगी, तो पहले दूध को ठंडा हो जाने दें। इसके बाद ही दूध में शहद डालें और पिएं।
यह भी पढ़ें- स्वप्नदोष
6. कच्चा केला भी है फायदेमंद। कच्चे केले को सब्जी के रूप में करें सेवन।
7. कभी-कभी शारीरिक कमजोरी या फिर खून की कमी के कारण भी ल्यूकोरिया की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसलिए यदि आपके शरीर में भी खून की कमी है, तो पहले इस दुविधा को दूर करने की जरूरत है। इसके लिए जितना संभव हो सके हरी शाक-सब्जियों का सेवन करें, रस भरे फलों का सेवन करें, चुकन्दर आदि चीजे सेवन करें।
8. केला खाकर पायें श्वेत प्रदर की परेशानी से छुटकारा। इसके लिए प्रतिदिन एक केला खायें। लेकिन केले को यूं ही अकेला सामान्य तरीके से नहीं खाना है। पहले केले को बीच से काट लें और इसके बीच में फिटकरी की एक ग्राम मात्रा डाल दें। अब इस केले को खा सकते हैं। मगर इस बात का भी ध्यान रखना है कि अगर आप दिन में केला खाना शुरू करती हैं, तो आगे भी दिन में ही अपना रूटिन बनायें रखें। यदि रात को खाती हैं तो फिर रात को ही अपना रूटिन बनायें।
9. तेलयुक्त, चटपटे, अधिक मसालेदार चीजों का सेवन बंद कर दें या फिर बहुत ही कम कर दें।
Safed Pani Ka Ilaj
10. स्नान के दौरान अपनी योनि को भी स्वच्छ जल से साफ करें। इसके लिए मूत्र त्याग के बाद भी अपनी योनि की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
11. मैदे के इस्तेमाल से बनाई गई चीजों का नहीं खायें।
12. तुलसी और शहद की समान मात्रा रोजाना लें, श्वेत प्रदर में आराम मिलेगा।
13. सफेद पानी की समस्या से जल्दी छुटकारा पाने के लिए आप सुबह-शाम यह उपाय करें। अनार के 20-25 पत्तों को लगभग 8-9 काली मिर्च के साथ बारीक पीस लें। इसके बाद आधा ग्लास स्वच्छ जल इसमें डालें और छानकर पिएं। यह उपाय करने से शीघ्र ही आप ल्यूकोरिया में राहत महसूस करेंगी।
यह भी पढ़ें- धात रोग
14. लगभग एक माह तक 10 ग्राम सोंठ का काढ़ा तैयार करके पीजिए। बहुत फायदा होगा ल्यूकोरिया में। एक कप पानी में तैयार किया हुआ काढ़ा पीना है।
15. शहद के 2 से 3 चम्मच में एक चम्मच आंवला का चूर्ण मिश्रण करके कम से कम एक मास तक सेवन करें। सफेद पानी आना बंद हो जायेगा।
16. ल्यूकोरिया में आराम पाने के लिए सिंघाड़े के आटे से बना हलुवा उचित रहता है। इसके अलावा इस आटे की रोटी भी खा सकते हैं।
17. कहते हैं जल ही जीवन है, इसलिए पानी भी खूब पिएं।
सेक्स समस्या से संबंधित अन्य जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..http://chetanclinic.com/