Safed Pani Ki Dawai
सफेद पानी की दवाई
ल्यूकोरिया (Leucorrhoea)
आज की व्यस्त और भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने स्वास्थ्य, खानपान, सेक्सुअल लाइफ की ओर से लापरवाह होता जा रहा है। कई प्रकार की गुप्त समस्याएं स्त्री और पुरूषों को सताने लगी हैं, जिनके लिए उनका गलत खानपान व दिनचर्या अधिक जिम्मेदार है।
आज महिलाएं जहां पुरूषों से बढ़कर काम कर रही हैं, नाम अर्जित कर रही हैं, वहीं असंयमित व बिगड़ी हुई दिनचर्या के कारण कई प्रकार की यौनिक समस्याएं भी झेल रही हैं। उन्हीं में से एक है ल्यूकोरिया। ल्यूकोरिया की समस्या में स्त्रियों की योनि से चिपचिपा दुर्गंध भरा स्राव निकलता है, जोकि पीला, मटमैला व सफेद रंग का होता है। सफेद रंग की अवस्था में इसे श्वेत प्रदर भी कहते हैं। साधारण भाषा में इसे सफेद पानी गिरना के नाम से भी संबोधित किया जाता है।
Safed Pani Ki Dawai
श्वेत प्रदर होने पर यानी निरंतर सफेद पानी यौन द्वार से निकलते रहने से महिलाओं में शारीरिक कमजोरी, सुस्ती व आलस्य बना रहता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने लगता है, जरा-सी बात पर भी क्रोध करने लगती हैं, चक्कर आता है, शरीर में पीड़ा होता है, चेहरे की वास्तविक चमक खो-सी हो जाती है। यह पल बेहद कष्टपूर्ण साबित होता है महिलाओं के लिए।
आप यह हिंदी लेख Safedpani.com पर पढ़ रहे हैं..
यह हिंदी लेख उन महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है, जो सफेद पानी की समस्या से परेशान हैं, क्योंकि इस लेख में बताये जा रहे हैं बहुत आसान से घरेलू उपाय, जिनका अनुसरण करके आप पा सकती हैं ल्यूकोरिया की समस्या से पूरी तरह छुटकारा..
ल्यूकोरिया से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय-
सफेद मूसली-
सफेद मूसली श्वेत प्रदर को दूर करने में गजब की भुमिका अदा करता है। श्वेत प्रदर से पीड़ित महिलायें यदि इसका सेवन करें, तो जल्द ही इस समस्या से पूरी तरह छुटकारा पा सकती हैं। इसका प्रयोग चूर्ण के रूप में भी कर सकती हैं। ध्यान रखें कि ईसबगोल के साथ सफेद मूसली का चूर्ण मिश्रण करके लें। इससे जल्द ही राहत मिलेगी।
आँवला-
आँवला बहुत से रोगों में काम आने वाला गुणकारी फल है। ये महिलाओं को होने वाली ल्यूकोरिया की समस्या में भी बहुत काम आता है। यदि आप भी श्वेत प्रदर से दुखी हैं, तो आँवले का सेवन करें। आँवले का चूर्ण बनाकर आप सेवन कर सकती हैं या फिर पानी के साथ लगभग तीन माह तक प्रयोग करने से पूरी तरह सफेद पानी की समस्या से निजात मिल जाती है।
झरबेरी के बेर का सेवन-
सफेद पानी की अधिकता या फिर गंभीर अवस्था में आपको चाहिए कि आप झरबेरी के बेरों का प्रयोग करें। खाने की विधि में इसका चूर्ण बना लें और मधु और चीनी के साथ सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपकी समस्या पूरी तरह ठीक हो जायेगी।
गाजर-
गाजर का सेवन तो यूं भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। श्वेत प्रदर से दुखी स्त्रियों के लिए ये गाजर बहुत गुणकारी होते हैं। अधिक से अधिक गाजर खायें। इसके साथ-साथ यदि आप गाजर, चुकन्दर और मूली का जूस पियेंगी तो बहुत रामबाण की तरह यह उपाय काम करेगा और देखते ही देखते आपकी सफेद पानी गिरने की समस्या छू मंतर हो जायेगी।
यह भी पढ़ें- शीघ्रपतन
मेथी से करें उपाय-
मेथी के दानों से श्वेत प्रदर में राहत पाने के लिए करें ये उपाय। मेथी के जरा-से दानें के लेकर, इन्हें स्वच्छ भीगे कपड़े में बांध लें। कुछ क्षण गुजरने के बाद उसको एक धागे से बांधकर योनि के भीतर रखें। लगभग चार घंटे तक ऐसे रखना है। उसके बाद बाहर निकाल सकती हैं। सफेद पानी की समस्या बिल्कुल नहीं रहेगी।
Safed Pani Ki Dawai
ईसबगोल-
बहुत ही गजब का रामबाण उपाय है कि आप दूध पीयें, लेकिन इसमें ईसबगोल को जरूर मिला लें। ईसबगोल के साथ मिश्रित दूध पीने से बहुत ही जल्दी आपको श्वेत प्रदर से छुटकारा मिल जायेगा।
केला-
केले का सेवन वजन बढ़ाने में तो सहायक होता ही है, इसके लिए यदि ल्यूकोरिया से परेशान महिलायें यदि पके केले का सेवन चीन के साथ करें, जल्द ही उनकी ल्यूकोरिया, जिसमें सफेद पानी बहुत ज्यादा गिरता है, देखते ही देखते दूर हो जाती है।
यह भी पढ़ें- स्वप्नदोष
जामुन खायें-
श्वेत प्रदर से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए बहुत से घरेलू उपाय हैं। जिनमें से एक है जामुन का सेवन। जी हां, जामुन के छिल्को को सुखाकर इसके अच्छे से बारीक पीस लें और चूर्ण तैयार कर लें। यह चूर्ण आप पूरे दिन में तीन बार सेवन करें, निश्चित ही आपको आपकी समस्या से पूरी तरह छुटकारा मिल जायेगा।
सेक्स समस्या से संबंधित अन्य जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..http://chetanclinic.com/