Safed Pani Ki Samasya Ke Liye Ayurvedic Upchar सफेद पानी(श्वेत प्रदर) की समस्या के लिए आयुर्वेदिक उपचार

Safed Pani Ki Samasya Ke Liye Ayurvedic Upchar सफेद पानी(श्वेत प्रदर) की समस्या के लिए आयुर्वेदिक उपचार

Safed Pani Ki Samasya Ke Liye Ayurvedic Upchar

श्वेत प्रदर, ल्यूकोरिया(Leucorrhoea)-

गर्भाशय की श्लैष्मिककला में शोथ होने पर गर्भाशय से सफेद रंग का पानी आने लगता है, इसी को ‘ल्यूकोरिया’ कहते हैं। आजकल 90 प्रतिशत से अधिक स्त्रियां इसका शिकार हैं।

कारण-

रक्ताल्पता(Anemia) या रक्त का पतला हो जाना, शारीरिक कमजोरी, जोड़ों का दर्द और शोथ, छोटी आयु में विवाह हो जाना और शीघ्र गर्भ ठहर जाना, पेचिस, सुज़ाक, उपदंश, गर्भाशय शोथ, गर्भाशय का टेढ़ा हो जाना, मासिकधर्म का रूक जाना अथवा बहुत अधिक जाना, गर्भाशय का कैंसर, गर्भाशय की अर्श, मधुमेह, डिम्बाशय की सूजन आदि इसके मुख्य कारण हैं।
इन कारणों के अतिरिक्त थायराॅयड ग्लैण्ड और पिट्यूटरी, ग्लैण्ड के विकार तथा कई विशेष कीटाणुओं और संक्रमणों के कारण भी यह रोग हो जाता है।

आप यह आर्टिकल safedpani.com पर पढ़ रहे हैं..

लक्षण-

गर्भाशय से सफेद या पीला स्राव आना, कमर में दर्द होना और पाचन क्षमता बिगड़ जाती है। अरूचि(Anorexia), बार-बार मूत्र आना, पेडू में धीमा-धीमा दर्द और भारीपन प्रतीत होना, मासिक धर्म के समय कष्ट में वृद्धि होना, कब्ज़, सिर दर्द, सुस्ती और दुर्बलता आदि कष्ट होते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है। यदि यह रोग विशेष प्रकार के कीटाणुओं के कारण हुआ हो तो पीले रंग का झाग वाला स्राव आने लगता है। गर्भाशय के मुख और योनि में चने की दाल के बराबर घाव हो जाते हैं। खुजली होती है और मूत्र कठिनाई से आता है।

आयुर्वेदिक चिकित्सा-

1. प्रदरान्तक रस 1-2 गोली दूर्बा(दूब) के रस के साथ या आंवलों के रस के साथ शहद मिलाकर नित्य दो बार रोगी स्त्री को दें, बहुत फायदेमंद होता है इस रोग में।

Safed Pani Ki Samasya Ke Liye Ayurvedic Upchar

2. प्रदररिपु रस 1 से 2 गोली सुबह-शाम खूनखराबा 1 ग्राम के साथ शहद में मिलाकर चटा कर, ऊपर से चावलों का पानी पिलायें। इससे नया-पुराना सभी प्रकार का श्वेत प्रदर ठीक हो जाता है।

3. चन्द्रप्रभावटी 1 से 3 गोली सुबह-शाम मिश्री वाले दूध के साथ रोगी महिला को दें, बहुत ही चमत्कारी रूप से आराम पहुंचता है इस समस्या में।

4. प्रदरान्तक क्वाथ 50 मि.ली. रोजाना दो बार दें।

5. सुपारी पाक 10 से 20 ग्राम नित्य सुबह-शाम गाय के दूध के साथ दें।

घरेलू चिकित्सा-

1. चावलों के पानी में शहद मिलाकर नित्य सुबह-शाम सेवन करने से सफेद पानी गिरने की समस्या में काफी आराम मिलता है।

2. चावलों के पानी में राल का चूर्ण 1 ग्राम और शहद मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से लाभ होता है।

3. छोटीमाई का चूर्ण 2 से 4 ग्राम शहद के साथ सेवन करने से श्वेत प्रदर ठीक हो जाता है।

4. दारूहल्दी का क्वाथ नित्य सुबह-शाम सेवन करने से आशातीत लाभ होता है इस समस्या में।

5. गुग्गल 1 ग्राम रसौंत के साथ नित्य सेवन करने से चमत्कारिक लाभ होता है।

सेक्स से संबंधित अन्य जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..http://chetanclinic.com/

Safed Pani Ki Samasya Ke Liye Ayurvedic Upchar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *